जर्मन राजनेताः ईरान की मूलभूत सुविधाओं पर हमला युद्धापराध है
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
पार्सटुडे- जर्मन राजनेता ने ईरान की बिजली की मूलभूत सुविधाओं पर हमला करने पर आधारित अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी को युद्धापराध कहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ईरान पर हमला करके फंस गये हैं और वे हुर्मुज़ स्ट्रेट को खुलवा न सके जिसके कारण उन्हें अपने घटकों के विरोधों का सामना है।
ट्रंप ने अपनी ताज़ा धमकी में कहा था कि अगर ईरान ने हुर्मुज़ स्ट्रेट को 48 घंटों के भीतर पूरी तरह और किसी धमकी के बिना नहीं खोला तो वह ईरान की बिजली की मूलभूत सुविधाओं पर हमला करेंगे।
जर्मन राजनेता ने ट्रंप की इस धमकी की प्रतिक्रिया में कहा कि यह धमकी युद्धापराध है और ऊर्जा की मूलभूत सुविधाओं पर हमला करने से आम नागरिकों को नुकसान पहुंचेगा। जर्मन राजनेता ने लिखा कि शर्म की बात उन लोगों के लिए है जो अपने झूठ से सत्ता में पहुंचे हॅं। शर्म की बात है कि ट्रंप जैसा अतिक्रमणकारी अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाये। शर्म की बात है कि अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन हो रहा है और उसके लिए तालियां बजाई जाती हैं।
ईरान ने ट्रंप की धमकी के जवाब में कहा था कि अगर ट्रंप ने अपनी धमकी पर अमल किया तो इस्राईल और क्षेत्र के जो देश अमेरिका की सैनिक छावनियों के मेज़बान हैं उन सबके बिजलीघरों को लक्ष्य बनायेगा।
ज्ञात रहे कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद ट्रंप अपमानजनक ढंग से अपनी धमकी से पीछे हट गये हॅं और अपने ताज़ा बयान में उन्होंने कहा है कि वे ईरान की बिजली की मूलभूत सुविधाओं पर हमला नहीं करेंगे। MM