ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद ट्रंप पीछे हट गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i143502-ईरान_की_कड़ी_चेतावनी_के_बाद_ट्रंप_पीछे_हट_गये
पार्सटुडे- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान के ऊर्जा संयंत्रों व सुविधाओं पर हमला करने की धमकी से पीछे हट गये हैं।
(last modified 2026-03-27T15:16:30+00:00 )
Mar २४, २०२६ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

पार्सटुडे- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान के ऊर्जा संयंत्रों व सुविधाओं पर हमला करने की धमकी से पीछे हट गये हैं।

ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर हुर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोला तो वे ईरान की ऊर्जा व बिजली की आधारभूत सुविधाओं पर बमबारी करेंगे। ट्रंप की इस धमकी की प्रतिक्रिया में ईरान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस धमकी पर अमल किया गया तो ज़ायोनी सरकार और क्षेत्र में अमेरिका के मूलभूत ऊर्जा स्रोत व सुविधायें ईरान के वैध लक्ष्य होंगे। ईरान की इस चेतावनी के बाद ट्रंप ने अपनी धमकी से पीछे हटते हुए सोशल प्लेटफार्म पर लिखा कि मैंने ईरान की समस्त मूलभूत ऊर्जा स्रोतों व सुविधाओं पर हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है।

 

इसी बीच एक ईरानी स्रोत ने कहा है कि ट्रंप से सीधे या परोक्ष रूप से कोई संपर्क नहीं है और ट्रंप उस समय अपनी धमकी से पीछे हट गये जब उन्होंने यह सुना कि ईरान पश्चिम एशिया की समस्त ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनायेगा।

 

जंग के आरंभ से अब तक कुछ मध्यस्थता करने वालों के ज़रिये तेहरान को संदेश भेजे गये हॅं और उनका स्पष्ट जवाब यह था कि ईरान हमलों को रोकने की दिशा में रोधक उत्पन्न करने तक अपनी रक्षा जारी रखेगा। इस आधार पर न कोई वार्ता हुई थी और न है और मानसिक युद्ध के ज़रिये हुर्मुज़ स्ट्रेट की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं होगी और न ही ऊर्जा मंडियों में शांति।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वित्तीय मंडियों पर दबाव से अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों में असंतोष में वृद्धि हो गयी है और वह ईरान की ऊर्जा की मूलभूत सुविधाओं पर हमला करने से ट्रंप के पीछे हटने का एक अन्य कारण है। MM