लावरोव: यूरेनियम संवर्धन ईरान का वैध अधिकार है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i143628-लावरोव_यूरेनियम_संवर्धन_ईरान_का_वैध_अधिकार_है
पार्स टुडे – रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि यूरेनियम संवर्धन ईरान का वैध अधिकार है।
(last modified 2026-04-15T11:56:25+00:00 )
Apr १५, २०२६ १७:२४ Asia/Kolkata
  • लावरोव: यूरेनियम संवर्धन ईरान का वैध अधिकार है

पार्स टुडे – रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि यूरेनियम संवर्धन ईरान का वैध अधिकार है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि मॉस्को यूरेनियम के संवर्धित भंडार से संबंधित किसी भी ऐसे निर्णय का स्वागत करेगा जो ईरान के कानूनी अधिकारों के ढांचे में उसकी संतुष्टि सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यूरेनियम संवर्धन ईरान का वैध अधिकार है।

 

उन्होंने ईरान की परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने पर ज़ोर देते हुए कहा: “अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कभी यह दर्ज नहीं किया है कि ईरान में यूरेनियम संवर्धन के सैन्य उद्देश्य रहे हों। शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन का अधिकार, ईरान का एक मौलिक और वैध अधिकार है।

 

लावरोव ने ज़ायोनी शासन और अमेरिका के हमलों के खिलाफ ईरान की अपनी भूमि की रक्षा के कदमों का समर्थन करते हुए कहा: “फ़ार्स की खाड़ी के देश भली-भांति जानते हैं कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बिना ईरान क्षेत्र में आक्रामक कदम नहीं उठाता।”

 

रूस के विदेश मंत्री ने आगे अमेरिका से ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने की अपील की। उन्होंने कहा: “मुझे उम्मीद है कि अमेरिका यथार्थवादी होगा और पश्चिम एशिया में आक्रामकता जारी नहीं रखेगा, ऐसी स्थिति जिससे उसके सहयोगी देश भी पीड़ित हैं।” mm