ट्रम्प: नाटो ने हमारी मदद नहीं की और न करेगा
पार्स टुडे – अमेरिका के राष्ट्रपति ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की ईरान के खिलाफ युद्ध में वॉशिंगटन का साथ न देने पर आलोचना की।
अमेरिका और ज़ायोनी शासन के ईरान पर हमले ने विश्व स्तर पर वॉशिंगटन को और अधिक अलग-थलग कर दिया है। नाटो के सदस्य और यहां तक कि व्हाइट हाउस के प्रमुख सहयोगियों ने भी ज़ोर देकर कहा है कि तेहरान के खिलाफ युद्ध एकतरफा और उनसे बिना परामर्श के शुरू किया गया और इस युद्ध में शामिल होना तर्कसंगत नहीं है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म “सोशल ट्रुथ” पर एक संदेश जारी कर ईरान के मामले में नाटो के वॉशिंगटन का साथ न देने पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
ट्रम्प ने लिखा: नाटो ने न पहले हमारी मदद की, न भविष्य में करेगा!”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में नाटो के यूरोपीय सदस्यों की कड़ी आलोचना की है क्योंकि उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया। ट्रम्प ने 1 अप्रैल को रॉयटर्स के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस सैन्य गठबंधन से अमेरिका के बाहर निकलने पर विचार कर रहे हैं।
इसी बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी जानकार स्रोतों के हवाले से रिपोर्ट किया कि यदि अमेरिका नाटो से बाहर निकलता है तो यूरोप अपनी रक्षा क्षमता बनाए रखने के लिए एक वैकल्पिक योजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। MM