फॉक्स न्यूज़ सर्वेक्षण: ट्रंप में मानसिक स्वास्थ्य का अभाव
-
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प
पार्स टुडे – फॉक्स न्यूज़ चैनल के 60 प्रतिशत दर्शकों ने, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का समर्थन करता है, कहा है कि ट्रंप में उचित स्वभाव और मानसिक स्वास्थ्य का अभाव है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फॉक्स न्यूज़ ने पिछले सप्ताह किए गए एक सर्वेक्षण के आधार पर बताया: 56 प्रतिशत लोग ट्रंप प्रशासन के प्रबंधन की योग्यता पर संदेह करते हैं। साथ ही इस सर्वेक्षण के 60 प्रतिशत दर्शकों ने कहा कि ट्रंप में इस पद के लिए उचित स्वभाव और मानसिक स्वास्थ्य का अभाव है जो ट्रंप के वर्तमान राष्ट्रपति कार्यकाल शुरू होने से पहले के आंकड़े की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
इस सर्वेक्षण में ट्रंप के कैबिनेट सदस्यों के प्रदर्शन से संतुष्टि में भी कमी आई है जिसमें ट्रंप के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, विदेश मंत्री मार्क रुबियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के नकारात्मक रेटिंग में 11 से 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विदेश नीति, ईरान युद्ध, अर्थव्यवस्था, सरकारी व्यय और अप्रवासियों से निपटना अमेरिकियों के अपनी सरकार के प्रति नकारात्मक विचारों में वृद्धि के सबसे महत्वपूर्ण कारण बताए गए हैं। mm