स्पेन में नाटो और ईरान के खिलाफ़ युद्ध के विरोधियों का प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i143766-स्पेन_में_नाटो_और_ईरान_के_खिलाफ़_युद्ध_के_विरोधियों_का_प्रदर्शन
एक अन्य समाचार: स्पेनिश नागरिकों ने स्पेन में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नाटो के ठिकानों की मौजूदगी तथा अमेरिका और ज़ायोनी शासन द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया।
(last modified 2026-05-01T13:35:58+00:00 )
Apr २७, २०२६ १७:२७ Asia/Kolkata
  • स्पेन में नाटो और ईरान के खिलाफ़ युद्ध के विरोधियों का प्रदर्शन

एक अन्य समाचार: स्पेनिश नागरिकों ने स्पेन में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नाटो के ठिकानों की मौजूदगी तथा अमेरिका और ज़ायोनी शासन द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड के केंद्र में सैकड़ों स्पेनिश नागरिक अमेरिका और ज़ायोनी शासन द्वारा ईरान के खिलाफ़ युद्ध, गाजा के खिलाफ़ युद्ध और स्पेन में नाटो ठिकानों की उपस्थिति के विरोध में एकत्र हुए। बताया जाता है कि पूरे स्पेन में 200 से अधिक स्थानों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन हुए।

 

स्पेनिश नागरिकों का यह विरोध तब हुआ है जब शनिवार को रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया कि पेंटागन के एक आंतरिक ईमेल से पता चलता है कि विभाग नाटो के उन सहयोगियों को दंडित करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है जिन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मदद नहीं की। इस ईमेल के अनुसार इन विकल्पों में स्पेन की नाटो सदस्यता को निलंबित करना शामिल है। स्पेन ने अपने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों या स्पेनिश हवाई क्षेत्र को ईरान के खिलाफ़ अभियानों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है। mm