जापानी लोग अमेरिकी दूतावास के सामने: हम ईरान के साथ हैं
May १६, २०२६ १९:२६ Asia/Kolkata
पार्स टुडे – जापानी नागरिकों ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के ईरान के खिलाफ़ युद्ध के विरोध में टोक्यो में अमेरिकी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जापानी नागरिकों के एक समूह ने टोक्यो में अमेरिकी दूतावास के सामने प्रदर्शन करते हुए अमेरिका और ज़ायोनी शासन के सैन्य आक्रमण के खिलाफ ईरान के प्रति अपने समर्थन पर जोर दिया।
प्रदर्शनकारियों के पास 'हम ईरान के साथ हैं' शीर्षक वाले प्लेकार्ड, ईरान के झंडे और अमेरिका व इस्राइली शासन के सैन्य आक्रमण में मारे गए नागरिक पीड़ितों की तस्वीरें थीं।
उन्होंने अमेरिकी सेनाओं की पश्चिम एशिया से तत्काल वापसी की भी मांग की। MM
टैग्स