परमाणु कार्यक्रम को जारी रखेंगेः उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14446-परमाणु_कार्यक्रम_को_जारी_रखेंगेः_उत्तरी_कोरिया
उत्तरी कोरिया के नेता ने बल देकर कहा है कि देश के परमाणु कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०१६ ०६:२० Asia/Kolkata
  • परमाणु कार्यक्रम को जारी रखेंगेः उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया के नेता ने बल देकर कहा है कि देश के परमाणु कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा।

किम जोंगऊन ने अपने एक भाषण में कहा है कि उनका देश, परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के प्रति कटिबद्ध है और मैं पूरी दृढता के साथ इसको जारी रखने में सहायता करूंगा।

 

अपने संबोधन में उत्तरी कोरिया के नेता ने रक्षामंत्रालय से कहा है कि वह देश की सेवा के लिए एेसे दक्ष लोगों का प्रशिक्षण करे जो पूरी निष्ठ के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकें।

 

उत्तरी कोरिया के नेता का यह बयान एेसी स्थिति में आया है कि जब सोमवार को दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति ने देश की संसद से मांग की है कि उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम को रूकवाने के लिए उसपर अधिक से अधिक दबाव बनाने के लिए प्रयास किये जाएं।

 

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया की ओर से विभिन्न परमाणु परीक्षण तथा अमरीका और दक्षिणी कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास ने कोरिया महाद्वीप में तनाव बढ़ा दिया है।