अमेरिकी सीनेटर: युद्ध ने ईरान को और मज़बूत किया
-
कनेक्टिकट राज्य के सीनेटर, अमेरिका के सीनेटर मेंक्रिस मर्फी
पार्सटुडे – एक अमेरिकी सीनेटर ने ईरान के साथ युद्ध में ट्रंप प्रशासन की विफलता को स्वीकार करते हुए कहा: इस युद्ध ने अमेरिका को कमज़ोर और ईरान को अधिक शक्तिशाली बना दिया है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की सीनेट में कनेक्टिकट राज्य के सीनेटर क्रिस मर्फी ने अपने देश के लिए ईरान के खिलाफ युद्ध के परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा: "वह इस युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी भी समझौते का समर्थन करेंगे, भले ही वह 'बुरा' समझौता ही क्यों न हो।"
मर्फी ने युद्ध जारी रखने की बढ़ती लागत और अमेरिका पर इसके प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा: "अमेरिकी जनता इस युद्ध से पीड़ित है, और हुर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने की लागत भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।"
इस अमेरिकी सीनेटर ने आगे कहा: "ट्रंप इस युद्ध में असफल रहे हैं, और इसके परिणामस्वरूप, अमेरिका कमज़ोर हुआ है और ईरान अधिक शक्तिशाली बना है।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए