संसार में परमाणु हथियारों की संख्या की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14605-संसार_में_परमाणु_हथियारों_की_संख्या_की_घोषणा
स्टाॅकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट में संसार में मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१६ १३:०४ Asia/Kolkata
  • संसार में परमाणु हथियारों की संख्या की घोषणा

स्टाॅकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट में संसार में मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या की घोषणा की है।

स्वीडन की इस संस्था ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जनवरी 2016 के अंत तक अमरीका के पास सात हज़ार परमाणु हथियार थे जो, पिछले साल की तुलना में 260 कम थे जबकि रूस के पास सात हज़ार 290 परमाणु हथियार थे जो 2015 की तुलना में 210 कम थे। रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि एनपीटी पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में सबसे अधिक परमाणु हथियार फ़्रान्स के पास हैं। फ़्रांस के पास 300, चीन के पास 260 और ब्रिटेन के पास 215 परमाणु हथियार हैंं।

एनपीटी पर हस्ताक्षर न करने वाले देशों में पाकिस्तान के पास 110 से 130 और भारत के पास 110 से 120 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। इन दोनों देशों के परमाणु हथियारों में पिछले साल की तुलना में दस परमाणु हथियारों की वृद्धि हुई है।

स्टाॅकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति संस्था की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के पास कम से कम 80 परमाणु हथियार होने का अनुमान है जबकि उत्तरी कोरिया के बारे में यह अनुमान है कि उसने 10 परमाणु हथियार बना लिए होंगे। (HN)