पश्चिम एशिया में अमेरिका के 15 सैन्य अड्डों का कामकाज बंद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i146296-पश्चिम_एशिया_में_अमेरिका_के_15_सैन्य_अड्डों_का_कामकाज_बंद
पार्सटुडे – अमेरिका, जिसने ईरान को गिराने और उसके विघटन (टुकड़ों में बाँटने) के सपने के साथ युद्ध शुरू किया था, अब क्षेत्र में अपने कम से कम 15 सैन्य अड्डों को अलविदा कहने पर मजबूर हो गया है।
(last modified 2026-08-24T08:20:13+00:00 )
Aug २४, २०२६ १३:४८ Asia/Kolkata
  • पश्चिम एशिया में अमेरिका के 15 सैन्य अड्डों का कामकाज बंद
    पश्चिम एशिया में अमेरिका के 15 सैन्य अड्डों का कामकाज बंद

पार्सटुडे – अमेरिका, जिसने ईरान को गिराने और उसके विघटन (टुकड़ों में बाँटने) के सपने के साथ युद्ध शुरू किया था, अब क्षेत्र में अपने कम से कम 15 सैन्य अड्डों को अलविदा कहने पर मजबूर हो गया है।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, समाचार नेटवर्क MSNBC के सुरक्षा विश्लेषक बैरी मैककैफ़री (जो अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त जनरल भी हैं) ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक संदेश में लिखा: "मेरी राय में, अमेरिकी सेना ने फ़ारस की खाड़ी में अपने 15 सैन्य अड्डों तक पहुँच हमेशा के लिए खो दी है।"

उन्होंने अपने संदेश में आगे लिखा: "ईरान वर्तमान में फ़ार्स की खाड़ी के अरब तटीय देशों तक पहुँच को नियंत्रित करता है, और अमेरिका को पश्चिमी सऊदी अरब, इज़राइल और दक्षिणी यूरोप में नई पहुँच के लिए बातचीत करनी होगी।"

कुछ दिन पहले, वाशिंगटन पोस्ट ने सूत्रों और जानकार अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) युद्ध के बाद फ़ारस की खाड़ी में अपनी सैन्य उपस्थिति कम करने की कोशिश कर रहा है, और अमेरिका युद्ध-पूर्व स्थिति के समान क्षेत्र में अपने अड्डों का पुनर्निर्माण नहीं करना चाहता। पेंटागन के इस कदम का कारण ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिकी सैन्य उपकरणों और सुविधाओं को हुई भारी क्षति है। (AK)