व्हाइट हाउस की प्रवक्ता 5 दिन बाद बर्ख़ास्त
-
केटी ज़करिया, व्हाइट हाउस की नई प्रेस प्रवक्ता
पार्स टुडे – व्हाइट हाउस की नई प्रेस प्रवक्ता को इस पद पर 5 दिन रहने के बाद बर्ख़ास्त कर दिया गया।
पार्स टुडे के अनुसार व्हाइट हाउस की नई प्रेस प्रवक्ता केटी ज़करिया को केवल एक 14 मिनट की प्रेस ब्रीफ़िंग और इस पद पर 5 दिन रहने के बाद ट्रंप ने बर्ख़ास्त कर दिया।
ज़करिया को 9 अक्टूबर को इस पद पर नियुक्त किया गया था और उन्होंने 13 अक्टूबर को अपनी पहली प्रेस ब्रीफ़िंग की जो केवल 14 मिनट चली और जिसमें उन्होंने केवल तीन पत्रकारों को सवाल पूछने की अनुमति दी।
इसके बाद पता चला कि उन्होंने कभी भी परीक्षा (लॉ लाइसेंस परीक्षा) पास नहीं की थी जबकि उन्होंने कई बार ख़ुद को "वकील" बताया था। ट्रंप ने भी उन्हें पेश करते समय "वकील" कहा था।
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा: उन्होंने ज़करिया को सलाह दी कि "शायद यह नौकरी उनके लिए उपयुक्त नहीं है" और "उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए"।
फ़ॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार ज़करिया को शुक्रवार को बर्ख़ास्त कर दिया गया और वे इस पद पर एक सप्ताह से भी कम समय टिकीं। यह घटना व्हाइट हाउस के हालिया इतिहास में इस पद पर सबसे छोटे कार्यकालों में से एक बन गई है। mm