हमले में ब्रितानी सांसद जो कॉक्स की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14860-हमले_में_ब्रितानी_सांसद_जो_कॉक्स_की_मौत
​​​​​​​ब्रिटेन की लेबर सासंद जो कॉक्स की स्थानीय चुनावी क्षेत्र में एक हमले में मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१६ २१:१६ Asia/Kolkata
  • हमले में ब्रितानी सांसद जो कॉक्स की मौत

​​​​​​​ब्रिटेन की लेबर सासंद जो कॉक्स की स्थानीय चुनावी क्षेत्र में एक हमले में मौत हो गई है।

पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के साथ जुड़े रहने के भविष्य पर होने वाले जनमत संग्रह के प्रचार पर रोक लगा दी है।  

गुरुवार को जो कॉक्स उत्तरी इंग्लैंड के अपने चुनावी क्षेत्र में एक बैठक में भाग ले रही थीं, उसी समय एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी और चाक़ू से हमला कर दिया।

1990 में आइरिश रिपब्लिकनों के हमले में मारे गए इयन गो की मौत के बाद पहली बार किसी ब्रितानी सांसद की हत्या हुई है।

52 वर्षीय हमलावर को पश्चिमी यॉर्कशायर की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है और उसके पास से हमले में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

दो बच्चों की मां और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट कॉक्स मई 2015 में सांसद चुनी गई थीं। msm