पुतीन ने सीरिया संकट पर बान की मून से बात की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14875-पुतीन_ने_सीरिया_संकट_पर_बान_की_मून_से_बात_की
रूस के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और सीरिया के मामलों में राष्ट्र संघ के विशेष दूत से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ ०६:०२ Asia/Kolkata
  • पुतीन ने सीरिया संकट पर बान की मून से बात की

रूस के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और सीरिया के मामलों में राष्ट्र संघ के विशेष दूत से मुलाक़ात की है।

विलादिमीर पुतीन ने गुरुवार को सेंट पीटर्ज़बर्ग आर्थिक फ़ोरम के अवसर पर होने वाली इस मुलाक़ात में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून और सीरिया के मामलों में राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डिमिस्तूरा से सीरिया संकट के समाधान के बारे में विचार-विमर्श किया। इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सेरगेई लावरोफ़ ने भी महासचिव बान की मून के साथ एक संयुक्त बैठक में सीरिया, यमन व लीबिया के संकटों के समाधान के लिए अधिक कोशिशें किए जाने पर बल दिया था।

सेंट पीटर्ज़बर्ग इकोनाॅमिक फ़ोरम का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संसार के विभिन्न देशों के 800 सरकारी व ग़ैर सरकारी प्रतिनिधि मंडलों की उपस्थिति में गुरुवार को शुरू हुआ। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून, इटली के विदेश मंत्री, यूरोपीय संघ के आयोग के सचिव, फ़्रान्स के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी और दसियों अन्य महत्वपूर्ण लोग भाग ले रहे हैं। (HN)