शरणार्थी बच्चों के साथ ब्रिटेन फ़ुटबाॅल समर्थकों का निंदनीय रवैया + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i14881-शरणार्थी_बच्चों_के_साथ_ब्रिटेन_फ़ुटबाॅल_समर्थकों_का_निंदनीय_रवैया_वीडियो
फ़्रान्स में शरणार्थी बच्चों के साथ ब्रिटेन के फ़ुटबाॅल समर्थकों के निंदनीय रवैये का वीडियो सामने आया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१६ ०८:३६ Asia/Kolkata

फ़्रान्स में शरणार्थी बच्चों के साथ ब्रिटेन के फ़ुटबाॅल समर्थकों के निंदनीय रवैये का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि फ़्रान्स के एक शहर में ब्रिटेन फ़ुटबाॅल समर्थक 7 से 9 वर्ष के शरणार्थी बच्चों से कह रहे हैं कि वे कुछ सिक्कों के बदले में एक दूसरे से लड़ाई करें। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये लोग बच्चों को कुछ सिक्कों के बदले अपमानजनक काम करने पर विवश कर रह थे। इसी प्रकार वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि वे बच्चों से कह रहे हैं कि अगर उन्हें सिक्के चाहिए तो उन्हें शराब पीनी होगी।

 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि यह दृश्य बड़ा ही हिला देने वाला था। एक फ़ुटबाॅल समर्थक ने एक बच्चे को ज़मीन से उठाया और उसे घुमाने लगा, दूसरे लोग अन्य बच्चों की ओर सिक्के फेंकने लगे, यह बड़ा ही अपमानजनक रवैया है। यह घटना फ़्रान्स के लिले शहर में शराब की दुकानों के सामने ब्रिटेन व वेल्श के फ़ुटबाॅल मैच से पहले हुई हैं। (HN)