ईरान, यूरेशिया संघ के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएः पुतीन
रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान को यूरेशिया संघ के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विलादिमीर पुतीन ने सेंट पीटर्ज़बर्ग इंटरनैश्नल इकाॅनोमिक फ़ोरम के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में कहा कि ईरान को भी यूरेशिया आर्थिक संघ के विकास में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यूरेशिया आर्थिक संघ के विकास के लिए ईरान, चीन व भारत जैसे विभिन्न देशों के निकट सहयोग की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 देशों व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने यूरेशिया आर्थिक संघ से सहयोग के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यूरेशिया आर्थिक संघ, यूरोपी संघ के साथ सहयोग में रुचि रखता है और इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर व्यापार और पूंजी निवेश के लिए विशेषज्ञ स्तर की वार्ता शुरू की जा सकती है। रूस, बेलारूस, क़ज़ाक़िस्तान, क़िरक़िज़िस्तान और आर्मीनिया, यूरेशिया आर्थिक संघ के सदस्य देश हैं। इस संघ का सम्मेलन गुरुवार को रूस के सेंट पीटर्ज़बर्ग में संसार के विभिन्न देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की सम्मिलिति से आरंभ हुआ था और शुक्रवार को संपन्न हो गया। (HN)