इस्लाम में भ्रष्ट विचारों का कोई स्थान नहीं- अलअज़हर
अलअज़हर विश्वविद्यालय के प्रमुख ने कहा है कि इस्लाम में भ्रष्ट विचारों की सम्मिलित का नुक़सान पूरे इस्लामी जगत को होगा।
अलअज़हर विश्वविद्यालय प्रमुख शेख अहमद तय्यब ने कहा कि किसी को केवल काफ़िर कहने से उसकी हत्या करना वैध नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि केवल धर्म, मातृभूमि और स्वयं पर अतिक्रमण की स्थिति में ही हथियार उठाए जा सकते हैं।
शेख अहमद तय्यब ने कहा कि इस्लाम शांति का धर्म है और वह किसी को भी ज़बरदस्ती मुसलमान होने पर बाध्य नहीं करता। उन्होंने कहा कि इस्लाम ही मानवता को मोक्ष दिलाने वाला धर्म है जिसके प्रचार एवं प्रसार के लिए मुसलमानों को प्रयास करने चाहिए। अलअज़हर के प्रमुख ने कहा कि इन सब बातों के बावजूद भ्रष्ट विचारों को इस्लाम से जोड़ने का नुक़सान इस्लामी जगत को नहीं बल्कि पूरे संसार को होगा।