हमने इराक़ियों का माल चोरी कियाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15040-हमने_इराक़ियों_का_माल_चोरी_कियाः_ट्रम्प
अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीकी सैनिकों ने 2003 में इराक़ पर सैन्य चढ़ाई के दौरान इराक़ी सरकार के दसियों लाख डाॅलर चुराए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१६ १४:१६ Asia/Kolkata
  • हमने इराक़ियों का माल चोरी कियाः ट्रम्प

अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीकी सैनिकों ने 2003 में इराक़ पर सैन्य चढ़ाई के दौरान इराक़ी सरकार के दसियों लाख डाॅलर चुराए हैं।

अल आलम टीवी चैनल ने रशिया टूडे के हवाले से रिपोर्ट दी है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीकी सेना के गठन की 241वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि इराक़ नरक की भांति आग में जल गया, नोटो से भरे उन बक्सों का क्या हुआ? दसियों लाख ... दसियों लाख डाॅलर, किस प्रकार हवाले किए गये ? ट्रम्प ने उन सैनिकों की पहचान उजागर करने की मांग करते हुए जिन्होंने यह काम किया, बल दिया कि मैं समझता हूं कि अब वे बेहतरीन जीवन व्यतीत कर रहे होंगे, इस बात की अनदेखी करते हुए कि वे कौन थे?

एेसा प्रतीत होता है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण में उन पैसों की ओर भी संकेत किया जो अमरीकी सैनिकों के पास थे और वाॅशिंग्टन ने उनको इराक़ के पुनर्निर्माण की योजना से विशेष किया था जिसमें बहुत अधिक वित्तीय भ्रष्टाचार था। अमरीका में सार्वजनिक स्थावस्थ्य निरिक्षिण केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में 2015 में 115 से अधिक सैन्य अधिकारियों को चोरी, घूस और इराक़ व अफ़ग़ानिस्तान में उपस्थिति के दौरान 52 मिलियन डाॅलर मूल्य के जाली समझौते करने का आरोपी ठहराया था। (AK)