जर्मनी, मल्टीप्लैक्स सिनेमा में घुसने वाला बंदूक़धारी पुलिस के हाथों ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15631-जर्मनी_मल्टीप्लैक्स_सिनेमा_में_घुसने_वाला_बंदूक़धारी_पुलिस_के_हाथों_ढेर
जर्मनी में एक नक़ाबपोश बंदूक़धारी ने पुलिस के हाथों मारे जाने से पहले मल्टीप्लैक्स सिनेमा में दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१६ ०४:४१ Asia/Kolkata
  • जर्मनी, मल्टीप्लैक्स सिनेमा में घुसने वाला बंदूक़धारी पुलिस के हाथों ढेर

जर्मनी में एक नक़ाबपोश बंदूक़धारी ने पुलिस के हाथों मारे जाने से पहले मल्टीप्लैक्स सिनेमा में दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया।

पश्चिमी जर्मनी के वियर्नहाइम क़स्बे में स्थित एक मल्टीप्लैक्स सिनेमा में बंधक बनाए गए लोगों में से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

जर्मन अधिकारियों के मुताबिक़, फ्रैंकफर्ट से 75 किलोमीटर दक्षिण में स्थित वियर्नहाइम के किनोपोलिस सिने कांप्लेक्स में घुसने वाले नक़ाबपोश हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।

हमलावर ने सिने कांप्लेक्स में छुपने से पहले कई गोलियां चलाई थीं।

पुलिस ने हमले के दौरान आंसू गैस का भी प्रयोग किया, जिसके कारण कुछ बंधकों के घायल होने की संभावना जताई गई थी।

बंदूक़धारी और उसके लक्ष्य के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

जर्मनी में फ़ायरिंग की बड़ी घटनाएं अपेक्षाकृत कम हैं, जहां हथियार रखने का अधिकार है, लेकिन हथियारों की बिक्री और भंडारण पर सख़्त क़ानून लागू हैं। msm