ब्रिटेन और यूरोपीय संघ का ऐतिहासिक तलाक़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15649-ब्रिटेन_और_यूरोपीय_संघ_का_ऐतिहासिक_तलाक़
ब्रितानी जनता ने यूरोपीय संघ से निकलने के सावल पर हां की मोहर लगा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१६ ०८:१० Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन और यूरोपीय संघ का ऐतिहासिक तलाक़

ब्रितानी जनता ने यूरोपीय संघ से निकलने के सावल पर हां की मोहर लगा दी है।

यूरोपीय संघ में रहने न रहने के सवाल पर 24 जून को ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने यूरोपीय संघ से बाहर होने के पक्ष में मोहर लगाई है।

48 प्रतिशत ब्रितानी नागरिकों ने यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्ष में वोट दिया है।

शुक्रवार को जैसे जैसे जनमत संग्रह के नतीजों का रुझान आना शुरू  हुआ, पाउंड ने लड़खड़ाना शुरू कर दिया। पाउंड 1.50 डॉलर से लुढ़क कर 1.41 डॉलर पहुंच गया।

ब्रिटेन के पूर्वोत्तर इंग्लैंड, वेल्स और मिडलैंड्स के अधिकांश मतदाताओं ने यूरोपीय संघ से अलग होने के हक़ में वोट दिया है, जबकि लंदन, स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के अधिकांश मतदाता यूरोपीय संघ के साथ ही रहना चाहते थे। msm