ब्रितानी प्रधान मंत्री ने किया इस्तीफ़े का एलान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15667-ब्रितानी_प्रधान_मंत्री_ने_किया_इस्तीफ़े_का_एलान
ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने इस देश के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के फ़ैसले के बाद अपने इस्तीफ़े का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१६ ११:५७ Asia/Kolkata
  • 23 जून 2016 को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने इस्तीफ़े का एलान करते हुए ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन
    23 जून 2016 को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने इस्तीफ़े का एलान करते हुए ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन

ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने इस देश के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के फ़ैसले के बाद अपने इस्तीफ़े का एलान किया है।

उन्होंने शुक्रवार को लंदन में 10, डाउनिंग स्ट्रीट पर भाषण में कहा कि वे अक्तूबर तक अपने पद से हट जाएंगे। अक्तूबर में सत्ताधारी कन्ज़र्वेटिव पार्टी की कान्फ़्रेंस होगी।

 

ब्रितानी प्रधान मंत्री ने गुरुवार को 28 देशों पर आधारित यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए हुए रेफ़्रेन्डम के बाद, कहा कि देश की जनता के फ़ैसले का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नतीजे के बारे में किसी प्रकार का संदेह नहीं है लेकिन अब वह खिवैया नहीं हैं जो यूरोपीय संघ के साथ कठिन बातचीत में देश की कश्ती को पार लगाएगा।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यूरोप में बिकने वाली ब्रितानी वस्तुओं व सेवाओं में किसी तरह का आरंभिक बदलाव नहीं आएगा।

 

ब्रितानी प्रधान मंत्री ने ऐसे यह फ़ैसला किया है जब 51.90 प्रतिशत ब्रितानी जनता ने यूरोपीय संघ की 43 साल की सदस्यता को छोड़ने के पक्ष में मतदान किया जबकि 48.10 प्रतिशत ब्रितानी जनता, इस संघ में बाक़ी रहने की पक्षधर थी।  (MAQ/N)