सऊदी अरब में मौत की सज़ाओं पर फ़्रान्स की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i15934-सऊदी_अरब_में_मौत_की_सज़ाओं_पर_फ़्रान्स_की_आलोचना
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद में फ़्रान्स की प्रतिनिधि ने कहा है कि सऊदी अरब में मौत की सज़ा की संख्या त्रासदीपूर्ण है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१६ ०३:४० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में मौत की सज़ाओं पर फ़्रान्स की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद में फ़्रान्स की प्रतिनिधि ने कहा है कि सऊदी अरब में मौत की सज़ा की संख्या त्रासदीपूर्ण है।

एलिज़ाबेथ लाॅरेन ने कहा कि सऊदी अरब में वर्ष 2015 में मौत की सज़ा पाने वालों की संख्या में वृद्धि दुखद और त्रासदीपूर्ण है। उन्होंने सऊदी अधिकारियों से कहा कि वे अपने देश में मौत की सज़ा की प्रक्रिया को समाप्त करें। इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में इस समय आले सऊद सरकार पर आपत्ति करने के कारण पचास से अधिक लोगों को मौत की सज़ा का ख़तरा है।

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद में आयरलैंड की प्रतिनिधि पेट्रीका ओब्राइन ने भी सऊदी अरब में वर्ष 2015 में मृत्युदंड की दर में वृद्धि की ओर संकेत करते हुए कहा है कि सऊदी अरब को यह प्रक्रिया जल्द से जल्द समाप्त करनी चाहिए। सऊदी अरब में मौत की सज़ा में वृद्धि पर पश्चिमी देशों की ओर से चिंता के दावों के बावजूद अमरीका और पश्चिमी देश ही सऊदी अरब के मुख्य घटक हैं। (HN)