असद को हटाने में अमरीका नाकाम रहाः बाइडन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16051-असद_को_हटाने_में_अमरीका_नाकाम_रहाः_बाइडन
अमरीका के उप राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि ज़ोर ज़बरदस्ती के माध्यम से सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को हटाने में अमरीका विफल रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१६ ११:११ Asia/Kolkata
  • असद को हटाने में अमरीका नाकाम रहाः बाइडन

अमरीका के उप राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि ज़ोर ज़बरदस्ती के माध्यम से सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को हटाने में अमरीका विफल रहा है।

अमरीका के उप राष्ट्रपति ने सोमवार को ब्लूमबर्ग टीवी चैनल से बात करते हुए कहा सीरिया में नो फ़्लाई ज़ोन क्षेत्र बनाने के लिए अमरीका से तुर्क अधिकारियों ने मांग की थी। उनका कहना था कि बश्शार असद को सत्ता से हटाने में अमरीका विफल रहा इसलिए अब तुर्की को मैदान में आना चाहिए।

अमरीका के उप राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि सीरिया में हर प्रकार का सैन्य हस्तक्षेप ख़तरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस देश पर हमले के लिए अमरीका को रूस और ईरान के मुक़ाबले में खड़ा होना होगा और यह असंभव है क्योंकि रूस ने सीरिया में रडार सिस्टम लगा रखा है और यह रडार इस देश के बड़े भाग को कवर कर रहा है।

अमरीका के उप राष्ट्रपति ने इसी प्रकार दावा किया कि वर्तमान समय में अमरीका का ध्यान, दाइश को पराजित करने, मानवीय सहायता पहुंचाने और नई सरकार के गठन पर केन्द्रित है।

ज्ञात रहे कि पिछले दो वर्ष के दौरान सऊदी अरब और तुर्की ने सीरिया संकट के बारे में अमरीका के पीछे हटने और इस देश में नो फ़्लाइ ज़ोन बनाने तथा सैन्य हस्तक्षेप से इन्कार के कारण वाशिंग्टन से बारंबार अप्रसन्नता व्यक्त की है।(AK)