इस्तांबोल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आतंकवादी हमलों की निंदा जारी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने तुर्की के इस्तांबोल शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमलों की निंदा की है।
न्यूयॉर्क से फ़्रांस प्रेस के अनुसार, बान की मून ने एक बयान में इस्तांबोल के अतातुर्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात हुए आतंकवादी हमलों की भर्त्सना करते हुए इस प्रकार के कृत्य से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने इसी प्रकार इन हमलों के पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना दी।
बान की मून ने आशा जताई कि इस अपराध के ज़िम्मेदारों को पहचान कर सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाएगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आतंकवाद व चरमपंथ के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ने पर बल देते हुए कहा कि इस ख़तरे से निपटने के लिए वह तुर्की के साथ हैं।
दूसरी ओर भारत ने भी इस्तांबोल हवाई अड्डे की निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने इस अमानवीय और भयाव बताया है। उधर पाकिस्तान ने भी इस्तांबोल एयरपोर्ट के आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान में आया है कि पाकिस्तान की सरकार व जनता तुर्की की सरकार व जनता को सांत्वना देती है और इन कठिन हालात में वह तुर्की की सरकार व जनता के साथ है।
फ़्रांस, आज़रबाइजान, और अफ़ग़ानिस्तान सहित विश्व के कई देशों ने तुर्की के इस्तांबोल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। (MAQ/N)