अमरीका के सभी हवाई अड्डों पर आपात स्थिति
अमरीका के सभी हवाई अड्डों पर आपात स्थिति लागू कर दी गई है।
एनबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुासर इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद कि तुर्की के नगर इस्तंबोल में अतातुर्क हवाई अड्डे पर आतंकी हमले में दाइश का हाथ है, अमरीका के अधिकारियों ने इस देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अमरीका के हवाई अड्डों पर विशेष बलों को तैनात कर दिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी अधिकारियों को आशंका है कि तुर्की जैसे हमले ईदे फ़ित्र की छुट्टी के अवसर पर अमरीका में भी हो सकते हैं।
अमरीकी अधिकारियों को चिंता है कि सीरिया व इराक़ में आतंकी गुट दाइश को होेने वाली निरंतर पराजय के बाद यह गुट अमरीका के भीतर आतंकी हमले कर सकता है। न्यूयार्क के जाॅन एफ़. केनेडी और अटलांटा के लागार्डिया हवाई अड्डों पर सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। (HN)