ब्रिटेन, लेबर पार्टी प्रमुख जेरेमी कोर्बिनः इस्राईल दाइश की भांति है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16378-ब्रिटेन_लेबर_पार्टी_प्रमुख_जेरेमी_कोर्बिनः_इस्राईल_दाइश_की_भांति_है
ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी के प्रमुख जेरेमी कोर्बिन ने इस्राईल को दाइश की भांति बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१६ १४:४१ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन, लेबर पार्टी प्रमुख जेरेमी कोर्बिनः इस्राईल दाइश की भांति है

ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी के प्रमुख जेरेमी कोर्बिन ने इस्राईल को दाइश की भांति बताया है।

यहूदियों के साथ दुश्मनी के विषय पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कोर्बिन ने कहा, हमारे यहूदी दोस्त इस्राईल और नेतनयाहू सरकार की करतूतों के ज़िम्मेदार नहीं हैं, जिस तरह से कि हमारे मुसलमान दोस्त तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की करतूतों के ज़िम्मेदार नहीं हैं।

कोर्बिन के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लेबर वार्टी के यहूदी नेता रूथ स्मिथ ने कोर्बिन से मांग की है कि तुरंत रूप से अपना पद छोड़ दें और किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी की कमान सौंप दें जो पार्टी और देश में जातिवाद और यहूदी विरोधी भावनाओं से लड़ सके।

स्मिथ का कहना था कि कोर्बिन ने बहुत ही अनुचित एवं तुच्छ तुलना की है।

इसके अलावा लेबर पार्टी के प्रमुख पर ज़ायोनी शासन के नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रियाएं जताई हैं। msm