बांग्लादेश, रेस्टोरेंट पर आतंकी हमला, दर्जनों बंधक, कई हताहत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला करके दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया है।
समाचारों में बताया गया है कि हमलावरों कैफ़े के भीतर लगभग 50 से 60 लोगों को बंधक बनाया है। बंधक बनाए गए लोगों में कई विदेशी भी शामिल हैं। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि बंधक बनाए जाने का समाचार मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया जिसके बाद दोनों तरफ से फ़ायरिंग हुई जो थोड़ी देर बाद बंद हो गयी और अब पुलिस हमलावरों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले बंधक बनाए जाने की आशंका पर आधारित समाचार प्राप्त हो रहे थे।
हमलावरों ने जिन लोगों को बंधक बनाया है उनमें लगभग 20 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। वहीं हमलावरों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार हमले में इटली के दो नागरिक मारे गए हैं। हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है।
जिस क्षेत्र में यह हमला हुआ है वहां पर लगभग 34 देशों के दूतावास हैं। हमलावरों की फायरिंग से 3 लोग जख्मी हुए हैं जिसमें से 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। (ak)