सऊदी अरब में अमरीकी काउंस्लेट के निकट विस्फोट
Jul ०४, २०१६ ०४:४१ Asia/Kolkata
सऊदी अरब के जेद्दा नगर में स्थित अमरीकी काउंस्लेट के निकट एक आत्मघाती हमला हुआ है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक आत्मघाती आक्रमणकारी ने स्वयं को अमरीकी काउन्सलेट के निकट उड़ा लिया। बताया गया है कि यह आक्रमणकारी एक कार में सवार होकर आया था। यह घटना सोमवार की सुबह घटी। इस हमले में सऊदी अरब के 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। कुछ सूत्रों का कहना है कि आक्रमणकी को सुरक्षाबलों ने गोली मारकर हताहत कर दिया जबकि कुछ का कहना है कि उसने स्वयं को विस्फोटक पदार्थ से अमरीकी काउन्सेलट के निकट उड़ा लिया।
इस बारे में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
टैग्स