ब्लेयर पर युद्ध अपराध का मुक़द्दमा चलाए जाने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i16918-ब्लेयर_पर_युद्ध_अपराध_का_मुक़द्दमा_चलाए_जाने_की_मांग
ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर इराक़ युद्ध के मामले में युद्ध अपराधी के रूप में मुक़द्दमा चलाने की मांग की है। लंदन के क्वीन एलिज़ाबेथ सेंटर के सामने एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर लिखा था कि ब्लेयर युद्ध अपराधी हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०७, २०१६ १२:२७ Asia/Kolkata
  • ब्लेयर पर युद्ध अपराध का मुक़द्दमा चलाए जाने की मांग

ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर इराक़ युद्ध के मामले में युद्ध अपराधी के रूप में मुक़द्दमा चलाने की मांग की है। लंदन के क्वीन एलिज़ाबेथ सेंटर के सामने एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर लिखा था कि ब्लेयर युद्ध अपराधी हैं।

प्रदर्शनों में इराक़ युद्ध का हिस्सा रह चुके कुछ पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया और उन्होंने कहा कि हम उस समय मौजूद थे जब हमारी सेना इराक़ के आम नागरिकों के घरों पर हमले कर रही थी। बिन ग्रीफ़ीन नामक एक सैनिक ने अपने भाषण में कहा कि हमने जेनेवा कन्वेन्शन का हनन किया है। सैनिक ने कहा कि मैं जानता हूं कि प्रशासन ज़्यादा से ज़्यादा यह करता है कि कुछ सैनिकों पर मुक़द्दमा चला देता है जबकि मुक़द्दमा इस युद्ध के ज़िम्मेदारों पर चलाया जाना चाहिए।

यह प्रदर्शन जंग रोगो गठजोड़ की ओर से आयोजित किए गए थे। संस्था का कहना है कि प्रदर्शनों का लक्ष्य इराक़ युद्ध के बारे में सारी सच्चाई सामने लाना है।

ज्ञात रहे कि बुधवार को क्वीन एलिज़ाबेथ सेंटर में आयोजित एक बैठक में सर जान चिलकाट ने इराक़ युद्ध में ब्रिटेन के हस्तक्षेप के बारे में अपनी जांच रिपोर्ट पेश की। लगभग 26 लाख शब्दों की इस रिपोर्ट में इराक़ युद्ध में ब्रिटेन की भूमिका और इस भूमिका के परिणामों की समीक्षा की गई है।