बांग्लादेश में चिंतित हैं विदेशी कूटनयिक
बांग्लादेश में बढ़ते आतंकी हमलों से विदेशी कूटनयिकों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
कई देशों के राजदूतों और कूटनयिकों ने प्रधानमंत्री शैख़ हसीना वाजिद से शुक्रवार को मुलाक़ात की और सरकार के सामने मांग रखी कि वह आतंकियों का मुक़ाबला करने और विदेशी कूटनयिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिक प्रयास करें।
विदेशी कूटनयिकों का कहना है कि बांग्लादेश में अशांति का जारी रहना विदेशी पूंजीनिवेश को प्रभावित करेगा और इससे पहले गारमेंट इंडस्ट्री को नुक़सान पहुंचेगा।
प्रधानमंत्री शैख़ हसीना वाजिद ने इस मुलाक़ात में कहा कि उनकी सरकार आतंकियों से कड़ाई के साथ निपटने का इरादा रखती है।
ज्ञात रहे कि किशोरगंज में ईद के अवसर पर हुए आतंकी हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए। इससे पहले ढाका के एक रेस्टोरेंट पर 9 आतंकियों ने हमला कर दिया था 25 से अधिक लोग मारे गए थे।
हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की है।