उत्तरी कोरिया ने किया मिज़ाइल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i17122-उत्तरी_कोरिया_ने_किया_मिज़ाइल_परीक्षण
उत्तरी कोरिया ने एक पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १०:५२ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने किया मिज़ाइल परीक्षण

उत्तरी कोरिया ने एक पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

रोएटर के अनुसार दक्षिणी कोरिया की संयुक्त सैन्य कमान ने घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया ने फिर मिज़ाइल का परीक्षण किया है जो संभवतः बैलिकस्टिक मिज़ाइल है।

 

बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने, कोरिया प्रायःद्वीप के पूर्वी क्षेत्र सिनपो तट से स्थानीय समयानुसार 11.30 बजे यह मिसाइल परीक्षण किया।

 

कहा जा रहा है कि उत्तरी कोरिया ने अमरीका और दक्षिण कोरिया द्वारा एक साथ मिलकर मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने की सहमति के विरोध में यह परीक्षण किया है।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका और उत्तरी कोरिया, कोरिया प्रायःद्वीप में टैड नामक मिज़ाइल सिस्टम लगाने पर सहमत हुए हैं। इन दोनो देशों का कहना है कि यह कार्यवाही, उत्तरी कोरिया की जनता की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कुछ सूत्रों का कहना है कि उत्तरी कोरिया द्वारा किया गया मिज़ाइल परीक्षण विफल रहा।