अमरीका ने निकाले रूस के दो कूटनयिक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i17137-अमरीका_ने_निकाले_रूस_के_दो_कूटनयिक
अमरीकी विदेश मंखालय के प्रवक्ता ने बताया है कि रूस के दो कूटनयिकों को अमरीका से निकाल दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १२:२८ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने निकाले रूस के दो कूटनयिक

अमरीकी विदेश मंखालय के प्रवक्ता ने बताया है कि रूस के दो कूटनयिकों को अमरीका से निकाल दिया गया है।

जाॅन कर्बी ने बताया कि वाॅशिंग्टन ने 17 जून 2016 को रूस के दो कूटनयिकों को, माॅस्को में एक अमरीकी कूटनयिक पर एक रूसी पुलिसकर्मी के हमले के जवाब में देश से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने रूस के इन कूटनयिकों का नाम बताने से इन्कार कर दिया।

अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि एक रूसी पुलिसकर्मी ने छः जून को माॅस्को में अमरीकी दूतावास में जा रहे अमरीका के एक कूटनयिक पर हमला कर दिया था लेकिन रूस ने अमरीका के इस दावे के जवाब में कहा है कि उक्त कूटनयिक ने रूसी पुलिसकर्मी को अपना पहचानपत्र दिखाने से इन्कार कर दिया था और पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी मारा था। रूसी संचार माध्यमों ने पुलिसकर्मी के साथ अमरीकी कूटनयिक की झड़प का वीडियो फ़ुटेज भी जारी किया है। (HN)