मास्को ने नैटो की कड़ी आलोचना की है
Jul १०, २०१६ १७:३१ Asia/Kolkata
रूस ने मास्को को ख़तरे के रूप में दर्शाने की नैटो की नीति की कड़ी आलोचना की है।
रविवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि यूरोप में शांति और स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य के विपरीत, यह सैन्य गठबंधन रूस को ख़तरा बनाकर पेश करने की नीति पर ध्यान केन्द्रित किए हुए है।
बयान में कहा गया है कि एक दिन पहले वारसॉ में नैटो नेताओं के शिखर सम्मेलन में रूस के काल्पनिक ख़तरे को एजेंडे में सबसे ऊपर रखा गया।
उल्लेखनीय है कि 28 देशों के सैन्य गठबंधन के नेताओं ने शनिवार को शीत युद्ध के बाद अपनी नीति में सबसे बड़ा परिवर्तन करते हुए मास्को के ख़तरे से निपटने पर सहमति जताई है। msm
टैग्स