जापान में चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन की विजय
Jul ११, २०१६ ०५:३३ Asia/Kolkata
जापानी प्रधानमंत्री शिन्ज़ो अबे के सत्ताधारी गठबंधन को संसद के ऊपरी सदन के लिए हुए चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल हुई है।
रोएटर के अनुसार जापान के ऊपरी सदन के लिए हुए चुनाव में शिन्ज़ो अबे के नेतृत्व वाले गठबंधन को उल्लेखनीय सफलता मिली है।
मीडिया ने शिन्ज़ो अबे के गठबंधन, समान विचारधारा वाली पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को दो तिहाई बहुमत हासिल करते दर्शाया है। यह सुपर बहुमत सेना पर प्रतिबंध में संशोधन करने के प्रयास के लिए अनिवार्य था। चुनाव में लगभग 33 प्रतिशत मतदाताओं ने भाग लिया।
ज्ञात रहे कि इससे पहले जापानी प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों और सैन्य व्यवस्था में पहली बार संशोधन की योजना को लेकर चिंता जताई जा रही थी।
टैग्स