ब्रिटने की नई प्रधानमंत्री होंगी टेरीज़ा-मे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i17434-ब्रिटने_की_नई_प्रधानमंत्री_होंगी_टेरीज़ा_मे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि वे बुधवार को पद से इस्तीफ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि उसी दिन टेरीज़ा-मे देश की नई प्रधानमंत्री बनेंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१६ ११:५९ Asia/Kolkata
  • ब्रिटने की नई प्रधानमंत्री होंगी टेरीज़ा-मे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि वे बुधवार को पद से इस्तीफ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि उसी दिन टेरीज़ा-मे देश की नई प्रधानमंत्री बनेंगी।

एक बयान में टेरीज़ा-मे ने कहा कि वे कंज़रवेटिव पार्टी की नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की विदाई सफलतापूर्वक करवाएंगी।

59 वर्षीय टेरीज़ा-मे सन 2010 से ब्रिटेन की गृहमंत्री हैं। वे ब्रटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी।

ज्ञात रहे कि कि जनमत संग्रह के ज़रिए ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर आने के फ़ैसले के बाद, कैमरन ने कहा था कि वे प्रधानंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। उनकी इस घोषणा के बाद से कंज़रवेटिव पार्टी में नए नेता के चुनाव की दौड़ शुरू हो गई थी।