उत्तरी कोरिया द्वारा बेलेस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18079-उत्तरी_कोरिया_द्वारा_बेलेस्टिक_मिज़ाइल_का_परीक्षण
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने फिर मिसाइल परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१६ ११:३० Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया द्वारा बेलेस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने फिर मिसाइल परीक्षण किया है।

दक्षिणी कोरिया की सेना की संयुक्त कमान ने घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार की सुबह ह्वांगजू नगर में तीन बैलिस्टिक मिज़ाइलों का परीक्षण किया।

इस रिपोर्ट के अनुसार इन मिज़ाइलों को जापान सागर से 500 से 600 किलोमीटर की दूरी से दाग़ा गया।  दक्षिणी कोरिया की सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार यह स्कड मिज़ाइल थे जिनसे पूरे कोरिया प्रायःद्वीप के किसी भी क्षेत्र को लक्ष्य बनाया जा सकता है।

बयान में कहा गया कि दक्षिण कोरिया की सेना, उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है। प्यूंगयांग ने जनवरी में चौथा परमाणु परीक्षण किया था, जिसके बाद से कोरिया प्रायःद्वीप में तनाव व्याप्त है।

वाशिंगटन और सियोल ने इस माह के आरंभ में यह घोषणा की थी कि वे प्योंगयांग से बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अमेरिकी मिसाइल रोधी रक्षा प्रणाली लगाने जा रहे हैं। इस घोषणा के जवाब में पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया ने कार्रवाई करने की धमकी दी थी।