जर्मनी के शॉपिंग सैंटर में गोलीबारी, कई लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18442-जर्मनी_के_शॉपिंग_सैंटर_में_गोलीबारी_कई_लोग_हताहत
दक्षिण जर्मनी के शहर म्यूनिख़ के एक बड़े शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत होने के समाचार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१६ २०:२८ Asia/Kolkata
  • जर्मनी के शॉपिंग सैंटर में गोलीबारी, कई लोग हताहत

दक्षिण जर्मनी के शहर म्यूनिख़ के एक बड़े शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत होने के समाचार हैं।

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की शाम म्यूनिख़ ओलम्पिया शॉपिंग सैंटर के एक फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरैंट में बंदूक़धारियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस हमलावरों की खोज में लगी हुई है।

गोलीबारी में मरने वालों की सही संख्या मालूम नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस के अनुसार इस हमले में कई लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस चश्मदीदों के हवाला से कहा है कि हमलावरों की संख्या तीन या उससे अधिक हो सकती है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि यह एक चरमपंथी हमला हो सकता है, इसलिए पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

जर्मनी में हाल ही में एक चलती ट्रेन में एक अफ़ग़ान युवक ने चाक़ू और कुल्हाड़ी से हमला करके पांच लोगों को घायल कर दिया था।

फ़्रांस में चरमपंथी हमलों के बाद, जर्मनी में इसी तरह के हमलों की आशंका जताई जा रही थी, जिसके कारण जर्मन पुलिस अलर्ट पर थी। msm