पश्चिमी नागरिकों को बंधक बनाओः ऐमन अज़्ज़वाहिरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18712-पश्चिमी_नागरिकों_को_बंधक_बनाओः_ऐमन_अज़्ज़वाहिरी
अलक़ाएदा सरग़ना ऐमन अज़्ज़वाहिरी ने इस गुट के सदस्यों से कहा है कि वे पश्चिमी देशों के नागरिकों को बंधक बनाएं ताकि इस गुट के क़ैदियों को रिहा कराया जा सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१६ १४:२८ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी नागरिकों को बंधक बनाओः ऐमन अज़्ज़वाहिरी

अलक़ाएदा सरग़ना ऐमन अज़्ज़वाहिरी ने इस गुट के सदस्यों से कहा है कि वे पश्चिमी देशों के नागरिकों को बंधक बनाएं ताकि इस गुट के क़ैदियों को रिहा कराया जा सके।

इस्लामाबाद से रोयटर्ज़ के अनुसार, ऐमन अज़्ज़वाहिरी ने अलक़ाएदा के तत्वों से कहा है कि इस्लाम के दुश्मनों की जेलों में बंद मुसलमानों को आज़ाद कराने के लिए वे पश्चिमी नागरिकों को बंधक बनाएं।

रविवार को इंटरनेट पर प्रसारित होने वाले अपने एक ऑडियो संदेश में अलक़ाएदा के नेता ने अलक़ाएदा के आतंकवादियों का आह्वान किया है कि दुश्मनों की जेलों में बंद मुसलमानों को पूर्ण रूप से आज़ाद कराने के लिए वे पश्चिमी नागरकों को बंधक बनाएं।

रोयटर्ज़ न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि अभी वह ऐमन अज़्ज़वाहिरी के इस ऑडियो संदेश के सही होने की पुष्टि नहीं कर सकती।

कहा जाता है कि ऐमन अज़्ज़वाहिरी, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाक़े में तालेबान के किसी ठिकाने में पनाह लिए हुए है।(MAQ/N)