मोगादीशू में विस्फोट कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i18802-मोगादीशू_में_विस्फोट_कई_हताहत_और_घायल
सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में दो विस्फोटों में दसियों लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१६ १२:२७ Asia/Kolkata
  • मोगादीशू में विस्फोट कई हताहत और घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में दो विस्फोटों में दसियों लोग मारे गए हैं।

सोमालिया पुलिस के अनुसार राजधानी मोगादीशु के हवाईअड्डे के नज़दीक हुए दो बम धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।  मारे गए लोगों में से अधिकांश, अफ़्रीकी संघ के सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं। यह दोनो धमाके मंगलवार को मोगादीशू के एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुए।  जिस स्थान पर धमाके हुए हैं वहां पर अफ्रीकी यूनियन का पीसकीपर्स का मुख्यालय भी है।

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार दो में से एक विस्फोट वाहन से किया गया जिसके बाद धमाके की आवाज़ पूरे क्षेत्र में सुनी गई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आतंकवादी गुट अश्शबाब, इस प्रकार के आतंकवादी हमलों की ज़िम्मेदारी लेता रहा है।