सी फ़ाइव प्लस वन वार्ता बुधवार को वाशिंग्टन में आयोजित होगी
Aug ०२, २०१६ १९:१० Asia/Kolkata
सी फ़ाइव प्लस वन वार्ता बुधवार को वाशिंग्टन में आयोजित होगी
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके घोषणा की है कि जान केरी, सी फ़ाइव प्लस वन वार्ता के अन्तर्गत क़ज़ाक़िस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
अमरीकी अधिकारियों के मुताबिक़, इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा मामलों के अलावा, आर्थिक, पर्यावरण और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वाशिंग्टन, मध्य एशियाई देशों से अपने सहयोग में वृद्धि करना चाहता है। msm
टैग्स