मिस्र में पकड़े गए तुर्की की गुप्तचर सेवा के 4 अधिकारी
मिस्र के जानकार सूत्रों ने इस देश के सीना मरूस्थल से तुर्की की गुप्तचर सेवा के 4 अधिकारियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उत्तरी सीना मरूस्थल से तुर्की की गुप्तचर सेवा के 4 अधिकारियों की गिरफ़्तारी की सूचना दी है। मिस्री सूत्रों का कहना है कि मिस्र की गुप्तचर सेवा के यह चारों अधिकारी सीना मरूस्थल में सक्रिय आतंकवादियों की सहायता के उद्देश्य से यहां पहुंचे हैं। मिस्री सूत्रों के अनुसार तुर्की के इन गुप्तचर अधिकारियों से पूछगछ की जा रही है।
ज्ञात रहे कि मिस्र के अशांत प्रातं सीना मरूस्थल में कई सशस्त्र आतंकवादी गुट सक्रिय हैं जिनमें "विलायते सीना" नामक गुट अधिक मश्हूर है। यह सशस्त्र गुट अबतक कई आतंकवादी कार्यवाहियां कर चुके हैं। "विलायते सीना" नामक गुट ने सन 2014 में दाइश की बैअत की थी।