रियो ओलंपिकः पहले दिन दो हताहत
ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो नगर में जहां शनिवार से ओलंपिक का आयोजन आंरभ हुआ है, अशांति जारी है जिसके दौरान ओलंपिक के पहले दिन दो लोग मारे गये हैं।
प्रेस टीवी के अनुसार रियो डि जेनेरो की पुलिस ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया है कि एक माराकाना स्टेडियम के गेट पर खिलाड़ियों और दर्शकों पर हमले की कोशिश करने वाले एक अपराधी को मार गिराया गया है।
पुलिस के अनुसार नगर में ओलंपिक रोड पर एक 51 वर्षीय महिला अज्ञात आक्रमणकारियों के हाथों मारी गयी। इसी के साथ साइकलिंग ट्रैक के निकट एक धमाका हुआ है किंतु पुलिस ने बताया कि संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद उसे नियंत्रित धमाके से तबाह किया गया।
इस से पहले चीन की बास्केटबॅाल टीम के साथ उपस्थित पत्रकारों ने हवाई अड्डे से ओलंपिक विलेज जाते समय सड़क पर फायरिंग और झड़पों का सामना किया जिसके दौरान 6 स्थानीय लोग घायल हो गये। (Q.A.)