मुलाक़ात करने जा रहे हैं रूसी राष्ट्रपति और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i20185-मुलाक़ात_करने_जा_रहे_हैं_रूसी_राष्ट्रपति_और_ब्रिटेन_की_प्रधानमंत्री
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि वे निकट भविष्य में मुलाकात करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१६ ११:५२ Asia/Kolkata
  • मुलाक़ात करने जा रहे हैं रूसी राष्ट्रपति और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि वे निकट भविष्य में मुलाकात करेंगे।

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने निकट भविष्य में निजी तौर पर एक मुलाकात करने की योजना बनाई है।  क्रेमलिन के अनुसार कि लंदन से आई एक फोन कॉल के बाद व्लादिमीर पुतिन और टेरेसा ने निकट भविष्य में भेंटवार्ता पर सहमति जताई है।

क्रेमलिन से जारी बयान में कहा गया है कि इस मुलाकात में रूस और ब्रिटेन के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग के संबंध में हालिया स्थिति पर भी बात हो सकती है।  इस बयान के अनुसार दोनों देशों के बीच हवाई परिवहन सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करने पर भी सहमति बनी है।

ज्ञात रहे कि क्रेमलिन के आलोचक रहे और पूर्व जासूस एलेक्सांद्र लिटविनेंको के मामले की सुनवाई को लेकर ब्रिटेन और रूस के बीच संबंधों में हाल के सालों में खटास आ गई थी।  इसके अलावा यूक्रेन संकट में रूस की भूमिका को लेकर मास्को पर पश्चिम द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का भी ब्रिटेन मुखर समर्थक रहा है।