ओबामा और क्लिंटन हैं दाइश के जनक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i20302-ओबामा_और_क्लिंटन_हैं_दाइश_के_जनक
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेशमंत्री हिलेी क्लिंटन ही आतंकवादी गुट दाइश के जनक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१६ १२:४२ Asia/Kolkata
  • ओबामा और क्लिंटन हैं दाइश के जनक

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेशमंत्री हिलेी क्लिंटन ही आतंकवादी गुट दाइश के जनक हैं।

अमरीका के राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी ट्रंप का कहना है कि बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन ने पश्चिम एशिया के बारे में एेसी नीतियां अपनाईं जिनके कारण आतंकी गुट दाइश का उदय हुआ।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल के बाहर एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कई मामलों में राष्ट्रपति ओबामा का सम्मान करते हैं क्योंकि वे दाइश के संस्थापक हैं।  इससे पहले ट्रंप कह चुके हैं कि हिलेरी क्लिंटन, दाइश की सहसंस्थापक हैं।

ट्रंप लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि ओबामा और उनकी पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पश्चिम एशिया के लिए ऐसी नीतियां अपनाईं जिनके कारण इराक की सत्ता शून्य पैदा हो गया। इस शून्य का लाभ उठाते हुए दाइश ने जन्म लिया।  व्हाइट हाउस ने ट्रंप के आरोप पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।