थाईलैंड में 9 धमाके, 4 हताहत 20 घायल
थाईलैंड के पर्यटन स्थल हुआ हिन और दक्षिणी प्रांतों तरंग और सूरत थाई में 9 बम विस्फोटों में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत और 20 अन्य घायल हो गए।
थाई पुलिस के अनुसार, घायलों में कई विदेशी पर्यटक भी हैं। 2 लोग हुआ हिन, 1 सूरत थाई और 1 तरंग प्रांत में हताहत हुआ।
इस तरह के धमाके पर्यटन स्थल फूकेट में भी हुए।
पूलिस का कहना है कि इन धमाकों के पीछे क्या कारण हो सकते हैं इस बारे में उसे अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है।
" हुआ हिन" क़स्बे में गुरुवार की रात 30 मिनट के अंतराल से दो धमाके हुए जिनमें एक महिला की मौत हो गयी और 10 से अधिक घायल हो गये।
थाईलैंड की पुलिस का कहना है कि दोनों बम हुआ हिन की एक बाजार में रखे गए थे और उनमें मोबाइल फोन के माध्यम से आधे घंटे के अंतराल से विस्फोट किया गया।
गौरतलब है कि थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा के कारण वहां इस तरह के हमले आम हैं लेकिन इससे पहले कभी भी पर्यटन स्थलों को निशाना नहीं बनाया गया है।
हुआ हिन क्षेत्र थाई खाड़ी में तटीय पट्टी है, जो थाई नागरिकों और विदेशी पर्यटकों में लोकप्रिय है।
"हुआहिन" की पुलिस का कहना है कि महिला दूसरे विस्फोट में मारी गयी।
थाईलैंड के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि आरंभिक जांच में विस्फोटों और दक्षिणी सीमा पर जारी विवाद में किसी प्रकार का संबंध साबित नहीं हुआ है। (Q.A.)