चीन का सीरिया के साथ सैन्य संबंध बढ़ाने का एलान
-
चीन के केन्द्रीय सैन्य आयोग के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य विभाग के निदेशक गुआन यूफ़े
चीन ने ऐसी हालत में सीरिया के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने का इरादा ज़ाहिर किया है कि इन दिनों चीनी सेना अपनी भूमि में विदेश समर्थित आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में व्यस्त है।
चीनी सैन्य अधिकारी गुआन यूफ़े ने मंगलवार को इस बात का एलान किया। यूफ़े ने इस संदर्भ में सीरिया का दौरा किया जहां उन्होंने सीरियाई रक्षा मंत्री फ़हद जासिम अलफ़रीज़ के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीजिंग दमिश्क़ के साथ निकट सैन्य सहयोग करना चाहता है।
गुआन यूफ़े ने कहा, “चीनी और सीरियाई सेना के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और चीनी सेना सीरियाई सेना के साथ सहयोग मज़बूत करना चाहती है।”
उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सेना द्वारा सीरियाई नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाए जाने के विषय दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं।
इस बात के मद्देनज़र की विगत में चीन ने सीरिया संकट में सक्रिय रूप से भाग लेने से मना कर दिया था, चीनी अधिकारी का मौजूदा दौरा चीन की नई प्राथमिकता को दर्शाता है।
इस बीच चीन, रूस की सीरिया में आतंकवाद विरोधी कोशिश का ज़बानी तौर पर समर्थन करता रहा है जहां मॉस्को व्यापक स्तर पर तकफ़ीरी आतंकियों के ख़िलाफ़ व्यापक स्तर पर हवाई कार्यवाही कर रहा है। (MAQ/N)