राष्ट्रपति बनाकर तो देखो, कट्टरता छोड़ दूंगा: डोनाल्ड ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i20935-राष्ट्रपति_बनाकर_तो_देखो_कट्टरता_छोड़_दूंगा_डोनाल्ड_ट्रम्प
अमरीका में आगामी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर बयान अपने नए बयान से विवाद खड़ा कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१६ १५:४० Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति बनाकर तो देखो, कट्टरता छोड़ दूंगा: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका में आगामी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर बयान अपने नए बयान से विवाद खड़ा कर दिया है।

अमरीकी जनता को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमरीकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यदि वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो कट्टरता और घृणा छोड़ देंगे।



ट्रम्प ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अमरीकी जनता के प्रति मेरा यह संकल्प है कि राष्ट्रपति के रूप में मैं, आपका सबसे बड़ा शूरवीर होऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ूंगा कि हर अमरीकी के साथ समान व्यवहार हो, उसे समान सुरक्षा मिले और उसे समान सम्मान मिले। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प ने कहा कि ‘‘हम कट्टरता, घृणा और सख्ती के हर रूप को खारिज करेंगे और एक ऐसा नया भविष्य बनाने की कोशिश करेंगे, जो एकजुट अमरीकी जनता के रूप में हमारी साझा संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हो।



ट्रम्प ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि जैसे हमने साम्यवाद की बुराइयों को उजागर करके शीतयुद्ध को जीता है उसी तरह हमें “चरमपंथी” इस्लाम की विचारधारा का सामना करना चाहिए।


ट्रंप ने कहा कि मेरे विपक्षी ऐसे देशों से लाखों डॉलर का चंदा लेते हैं, जहां समलैंगिक होना एक अपराध है और उसकी सज़ा क़ैद या मौत है। उन्होंने कहा कि अगर मैं अमरीका का राष्ट्रपति बनता हूं तो महिलाओं, समलैंगिकों और अलग-अलग मतों वाले लोगों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाऊंगा। (RZ)