ढाका रेस्त्रां पर हमले का मास्टरमाइंड मारा गया
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रेस्त्रां पर हमले का मास्टरमाइंड तअमीम चौधरी और उसके 3 साथी पुलिस के हमले में मारे गए।
बांग्लादेश के आतंकवाद निरोधक बल के कमान्डर ने कहा कि ढाका रेस्त्रां पर हमला करने वाले मुख्य तत्वों के नारायण गंज में छिपे होने की सूचना मिलने पर, सुरक्षा बल ने कार्यवाही करते हुए उस इमारत पर हमला किया जिसमें मास्टरमाइंड मौजूदा था। कार्यवाही के साथ ही झड़प शुरू हुयी और झड़प में 4 लोग मारे गए। मारे जाने वालों में ढाका हमले का मास्टरमाइंड तअमीम चौधरी भी शामिल है। 1 जुलाई 2016 को ढाका में एक रेस्त्रां पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 20 विदेशी बंधक, पुलिस बल के 2 जवान और 6 छापामार मारे गए।
ढाका रेस्त्रां घटना के 6 दिन बाद कई छापामारों ने ईदुल फ़ित्र के दिन हथगोले से हमला किया था जिसमें 3 पुलिस कर्मी मारे गए। जुलाई के महीने में बांग्लादेश की पुलिस ने व्यापक कार्यवाही के दौरान लगभग 11000 लोगों को चरमपंथ व आतंकवाद के लिप्त होने के आरोप में गिरफ़्तार किया। इन लोगों में, भंग हो चुके संगठन जमाअतुद दीन के 145 छापामार भी हैं। (MAQ/N)