पाकिस्तानः भारत कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा बंद करे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22315-पाकिस्तानः_भारत_कश्मीरियों_के_खिलाफ_हिंसा_बंद_करे
पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ से आग्रह किया है कि वह भारत प्रशासित कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों कश्मीरियों के खिलाफ जारी अत्याचार और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की जांच के लिए एक समिति कश्मीर भेजे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१६ २०:४५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानः भारत कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा बंद करे

पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ से आग्रह किया है कि वह भारत प्रशासित कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों कश्मीरियों के खिलाफ जारी अत्याचार और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की जांच के लिए एक समिति कश्मीर भेजे।

इस्लामाबाद में साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस  के दौरान पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफीस  ज़करिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून को एक और पत्र लिखा है जिसमें कश्मीर की बिगड़ती स्थिति का उल्लेख करते हुए तथ्य परक मिशन भेजने की  मांग को दोहराया गया है।

रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ने मानवाधिकार अधिक उल्लंघन रोकने

पत्र में बलूचिस्तान के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को अनुचित और संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र का घोर उल्लंघन करार देते हुए कहा गया कि ऐसे बयानों का उद्देश्य दुनिया का ध्यान भारत प्रशासित कश्मीर में जारी बर्बरता और क्रूरता से हटाना है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पाक-भारत प्रधानमंत्रियों की मुलाकात का फैसला नहीं किया गया, हालांकि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के बीच बैठक होने की उम्मीद है।(Q.A.)