कोपेनहेगन में दाइश के साथ सहयोग का संदिग्ध मारा गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i22357-कोपेनहेगन_में_दाइश_के_साथ_सहयोग_का_संदिग्ध_मारा_गया
डेनमार्क पुलिस ने कहा है कि दाइश के साथ संपर्क रखने वाला संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के साथ झड़प में मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१६ १५:०० Asia/Kolkata
  • कोपेनहेगन में दाइश के साथ सहयोग का संदिग्ध मारा गया

डेनमार्क पुलिस ने कहा है कि दाइश के साथ संपर्क रखने वाला संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के साथ झड़प में मारा गया।

 

कोपेनहेगन से फ़्रांस प्रेस के अनुसार, डेनमार्क की पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 25 साल का यह व्यक्ति बोस्निया हेर्ज़ेगोविना में पैदा हुआ था जो गुरुवार को राजधानी कोपेनहेगन में पुलिए के साथ झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

यह झ़ड़प डेनमार्क के एक मुहल्ले में हुयी जहां मादक पदार्थ के तस्कर सक्रिय हैं और रिपोर्ट मिलने तक यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि पुलिस का यह हमला मादक पदार्थ या चरमपंथ के ख़िलाफ़ था।

डेनमार्क पुलिस ने मारे गये संदिग्ध का नाम मसा हादज़िच बताया है जो मिलातू इब्राहीम नामक चरमपंथी गुट के संपर्क में था और उस पर दाइश के साथ सहयोग का संदेह था। (MAQ/N)